
पोल्टी फार्म हटवाने पामगढ़ एसडीम को सौंपा ज्ञापन जल्द कार्रवाई की मांग
जयकरण बंजारे/ पामगढ़ 31 मई 2023। जांजगीर-चांपा जिले के विकासखंड पामगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत कोनारगढ़ में गांव के ही एक व्यक्ति के द्वारा मोहल्ले के बीच में पोल्ट्री फार्म का संचालन किया जा रहा है पोल्ट्री फार्म से निकलने वाले बदबू से लोगों का जीना दूभर हो गया है लोगों के बार-बार मना करने के बावजूद भी पोल्ट्री फार्म संचालक पोल्ट्री फार्म बंद करने या दूसरे जगह ट्रांसफर करने की ओर कोई कदम नहीं उठा रहा है जिसके कारण मोहल्ले वासियों में आक्रोश पनप रहा है 31 मई को भीम आर्मी के जिला उपाध्यक्ष समेत मोहल्ले वासी ने पामगढ़ एसडीएम को ज्ञापन सौंपा उन्होंने अपने ज्ञापन में लिखा है कि पोल्ट्री फार्म के बदबू के वजह से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है बार-बार समझाने के बाद भी पोल्ट्री फार्म संचालक नहीं मान रहा है जिससे परेशान होकर ग्रामीणों ने पामगढ़ एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर पोल्ट्री फार्म को हटाने एवं दंडात्मक कार्यवाही करने के लिए आग्रह किया है।

पास में है स्कूल और स्वास्थ्य केंद्र
ग्रामीणों ने यह भी बताया कि पोल्ट्री फार्म के पास में ही स्कूल एवं स्वास्थ्य केंद्र भी है बदबू की वजह से छात्र-छात्राएं भी स्कूल जाने से कतराते हैं वहीं स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराने आए लोगों को भी बदबू के कारण खासा परेशानी का सामना करना पड़ता है जिसके कारण बच्चे लोगों को बदबू से उल्टी दस्त जैसी शिकायत भी होती रहती है ग्रामीणों का यह भी कहना है कि लोक रोड में भी घूमते हैं तो बदबू इतनी ज्यादा होती है कि लोग उल्टी तक हो जाती है और तबीयत खराब हो जाता है बावजूद इसके बाद भी संचालक इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है अब देखने वाली बात होगी कि मामला में एसडीएम से शिकायत होने के बाद क्या कार्यवाही एसडीएम करते हैं।
ज्ञापन सौंपने के दौरान भीम आर्मी के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सुरेन्दर लहरें विकास खुटे भूषण बर्मन दीपक सिन्हा डंकेश बर्मन देवेन्द्र कुर्रे नागेश सिन्हा संजय सिन्हा राजेन्द्र खरे संजू लहरें सत्येन्द्र लहरें सहीत कई लोग उपस्थित थे।



