Breaking news:लालपुर एवं बिल्हा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विरोध के बाद सतनामी समाज बिलासपुर ने तुराकाडीह बिलासपुर में कैबिनेट मंत्री रुद्र कुमार का जमकर विरोध किया 

 

आज दिनांक 21 दिसंबर 2022 को तुरकाडीह बिलासपुर में गुरु घासीदास जयंती का कार्यक्रम आयोजित था जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री रुद्र कुमार एवं तखतपुर विधायक रश्मि सिंह जिला पंचायत सदस्य सभापति राजेश्वर भार्गव शामिल हुए कार्यक्रम के बीच में सतनामी समाज के युवकों ने 50 60 की संख्या में आकर जिनके साथ आसपास के रहने वाले सतनामी समाज के लोग भी थे जिन्होंने कांग्रेस पार्टी द्वारा आरक्षण को लेकर किए गए वादा खिलाफी को लेकर किया विरोध

अनुसूचित जाति वर्ग के आरक्षण को 16% किए जाने की मांग को लेकर कैबिनेट मंत्री रुद्र कुमार एवं उनके साथियों का जमकर विरोध कर काला झंडा और पोस्टर दिखाया पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद मंत्री रुद्र कुमार को सुरक्षित रवाना किया तथा आंदोलनकारी 50 युवाओं को कोनी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया इस आंदोलन में जितेंद्र बंजारा संजीत बर्मन सागर बंजारे आशीष टंडन विनय कौशल योगेश मनहर संदीप लहरे विक्रम जांगड़े आशुतोष जानी सतीश डेहरिया ज्ञानेंद्र सोनू गेंदले योगेश बंजारे अमन दिवाकर राजा मल्हार मनीष गेंदले नीलकंठ अरविंद गेंदले समीर छत्रपाल सतनाम दीप रस लाल आदित्य मनहर रोशन राजकुमार सोनवानी ऋषभ बाधडे के साथ लगभग 50,60 के संख्या में युवक थे

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close