बिलासपुर 04 दिसंबर 2020। बिलासपुर संभाग की सबसे बड़ी शासकीय मेडिकल हॉस्पिटल, सिम्स में बहु प्रतीक्षित जनता की मांग पर CT SCAN मशीन और MRI मशीन के जल्द लोकार्पण की तैयारी किया जा रहा है। जिसके लिए सिम्स का आज विधायक शैलेश पाण्डेय ने निरीक्षण किया। तथा रेडियोलोजी विभाग में लगने वाली इन दोनो बड़ी मशीनों की तैयारी व व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विधायक शैलेष पाण्डेय ने जानकारी देते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता को अब जल्द ही निशुल्क CT SCAN व MRI जांच की सुविधाएं सिम्स हॉस्पिटल में मिलने वाली है। सिम्स ने इसके लिए अपनी पूरी तैयारी कर चुकी है। शासन की ओर से मिलने वाली इस सुविधाओ का क्षेत्र की जनता को लंबे समय से इंतज़ार था। जो अब बहुत जल्द ही पूरा होने वाला है।
इस निरीक्षण के दौरान विधायक शैलेष पाण्डेय, पंकज सिंह, विनय शुक्ला एवं सिम्स की डीन डॉ तृप्ति नगरिया,मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ पुनीत भारद्वाज ,कोरोना नोडल अधिकारी डॉ आरती पाण्डेय, डॉ बी पी सिंह, डॉ अर्चना सिंह, डॉ ध्रुव तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्तिथ रहे।