21 दिसंबर को बिलाईगढ़ में बसपा का धरना प्रदर्शन।। श्याम टंडन ने अनुविभागीय अधिकारी को सौंपा ज्ञापन।।

Global36 गढ़ के संवाददाता नीलकांत खटकर।।

बलौदा बाजार 16 दिसम्बर 2020 – बहुजन समाज पार्टी के केंद्रीय प्रतिनिधि व प्रदेश महासचिव श्याम टंडन ने अनुविभागीय अधिकारी बिलाईगढ़ को ज्ञापन सौंपा जिसमें सरकार की जनविरोधी नीति एवं नगर पंचायत बिलाईगढ़ में वर्षों से स्वीकृत अधूरे निर्माण कार्य को अभिलंब पूर्ण करने सहित थाना में पीड़ित व्यक्तियों का प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज नहीं करने। कृषकों को धान बिक्री में हो रही परेशानी, निराश्रितों को 1000 रुपए पेंशन नहीं मिलने, विकासखंड बिलाईगढ़ में नगर पंचायत के स्थानीय विकास नहीं होने, वर्षों से स्वीकृत कार्यों को सालों तक लंबित रख आम नागरिकों को हो रही असुविधा को ध्यान में रखकर बहुजन समाज पार्टी द्वारा उक्त दिनांक को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करने की सूचना अनुविभागीय अधिकारी बिलाईगढ़ को दिया । वहीं उक्त दिनांक को धरना प्रदर्शन के साथ-साथ महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपने की बात कही गई। मीडिया से बात करते हुए श्याम टंडन ने कहा की एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करने के बावजूद भी यदि कोई कार्यवाही नहीं होगी तो धरना प्रदर्शन अनिश्चितकालीन तक जारी रखेंगे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close