नव पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक ललिता मेहर ने ली शहर के सभी यातायात प्रभारियों की बैठक

Global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 02 जून 2021।यातायात पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र पांडे के सेवानिवृत्त होने के उपरांत उप पुलिस अधीक्षक सुश्री ललिता मेहर को यातायात विभाग की जवाबदारी सौपी गई है,जिनके द्वारा आज पदभार ग्रहण करने के साथ ही यातायात विभाग की बैठक ली गई।

उप पुलिस अधीक्षक सुश्री ललिता मेहर ने आज यातायात मुख्यालय में अपना पदभार ग्रहण करने के साथ ही आज यातायात मुख्यालय के अंतर्गत आने वाले शहर के पांचों थाना कोतवाली, यातायात मंगला, यातायात लिंक रोड, तिफरा यातायात, सरकंडा यातायात के प्रभारियों की बैठक ली, शहर के यातायात व्यवस्थाओं में कसावट लाने व यातायात व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

शहर के सभी यातायात थानों को लॉक डाउन के बाद भीड़ भाड़ वाले बाजार व मुख्य सड़कों मार्ग पर यातायात के दवाब को कम करने सतत पेट्रोलिंग एवं एलाउंसमेंट के माध्यम से व्यवस्था बनाने हिदायत के साथ चौक-चौराहों पर सिग्नल सुचारू रूप से चलाने एवं कोविड गाइड लाइन पालन करने की बात कही, साथ ही साथ शहर के मुख्य बाजार एवं मुख्य मार्गों पर निरंतर पेट्रोलिंग करने चौक चौराहों में ड्यूटीरत कर्मचारियों को सजग ड्यूटी करने के निर्देश दिए।

 

 

 

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close