
आम आदमी,किसानों व गरीबो के लिए अत्यंत निराशाजनक बजट – विनोद शर्मा।
जांजगीर चांपा 02 फरवरी 2022 । बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. विनोद शर्मा ने केन्द्र सरकार की बजट को आम-आदमी, मध्यवर्गीय, नौकरी पेशा, किसान व गरीबो के लिए अत्यंत निराशाजनक बताया । बसपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा की बजट पे स्मार्ट सिटी व बुलट ट्रेन की कोई योजना नही है। आवश्यक समाग्री व पेट्रोल ङीजल गैस मे कोई राहत नही दिया गया है। वर्तमान मे देश के विकास पर पहल न कर 25 साल का जन मानस को झुठा सपना दिखा रहे है। वही किसानो का आय दोगुना करने का वादा आज झुठा साबित हो चुका है। ग्रामीणो के लिए वर्तमान मे कोई आशावादी ब्यवस्था भी बजट मे नही दे पाये। महिला व बेरोजगार एंव नौजवानो के उत्थान व विकास के लिए कोई पहल बजट मे न कर बजट को अनुपयोगी व दिशा विहीन बजट बना दिये है।
Live Cricket
Live Share Market


