विनय केडिया अग्रवाल समाज सरसीवा के अध्यक्ष बने।।बैठक में समाज के लिए जमीन और भवन निर्माण के मुद्दे पर चर्चा हुई।।

Global36 गढ़ के संवाददाता नीलकांत खटकर।।

 

 

 

 

बलौदाबाजार/सरसीवा 13 सितंबर।रविवार 12 सितंबर को सरसीवा एजवाल समाज की मीटिंग स्मृति भवन में हुई जिसमें लगभग 40 सदस्य पहुचे थे। सर्वप्रथम समाज के अध्यक्ष केदारनाथ अग्रवाल द्वारा काकी श्री एवं जगदीश जगदीश अग्रवाल के निधन पर 2 मिनट का मौन धारण किया गया ततपश्चात मीटिंग की कार्यवाही शुरू हुई जिसमें सर्व सहमति से विनय केडिया को अग्रवाल समाज का नया अध्यक्ष बनाया गया। बाकी कार्यकारिणी पूर्व यथावत रखा गया तथा उसमे कुछ नए सक्रिय कार्यकारिणी का भी नाम शामिल किया जाएगा। मीटिंग में और कई महहत्वपूर्ण मुद्दे में चर्चा हुई जिसमें भवन के लिए जमीन खरीदी और भवन बनाने के विषय पर चर्चा हुई । सभी ने भवन के लिए सहयोग करने की बात कही। वहीं आपसी सहमति से शर्मा परिवार को जो कि अग्रसेन जयंती एवं अन्नकूट में बुलाया जाता था उनको अलग किया गया एवं राशि एकत्रित करने में भी चर्चा हुई जिसमें हर परिवार से 2022 जनवरी से 100 रुपया महीना एवं अपने स्वेछा से 200,300,500 रुपया महीना देने की बात हुई।

 

 

विनय केडिया अग्रवाल समाज सरसीवा के अध्यक्ष

 

बैठक में निर्णय लिया गया की आगामी अग्रसेन जयंती एवं अन्नकूट धूमधाम से मनाया जाएगा जिसे युवा मंच द्वारा भव्य रूप दिया जाएगा समाज के नए अध्यक्ष विनय केडिया ने कहा कि आप सभी ने हमे इस लायक समझा इसके लिए आप सभी के आभारी है उन्होंने आगे कहा कि भले ही मैं अध्यक्ष हु लेकिन मैं अकेला कुछ नही कर सकता आप और हम सभी मिलकर ही अग्र समाज को अग्रणी रखेंगे और समाज को आगे बढायँगे नई दिशा दीखाएंगे।बैठक के अंत में स्वल्पाहार की भी व्यवस्था थी जिसमे सभी ने लुफ्त उठाया। सचिव शंभु अग्रवाल द्वारा बोला गया कि जब भी मीटिंग होती है तब हर घर से एक मुखिया को आना चाहये ताकि सभी जानकारी सभी तक पहुंचे जिससे संगठन मजबूत बना रहे। इस कार्यक्रम में सर्व रमेश जालान,सोहन जालान ,केदारनाथ अग्रवाल ,सुआ लाल अग्रवाल विशेष रूप से थे।इस अवसर पर रमेश जालान जी ने कहा कि अब युवा वर्ग को ही आगे आकर सक्रीय होना है एवं सबके प्रयास से भवन के लिए जमीन खरीदी एवं भव्य भवन निर्माण भी होगा!इस कार्यक्रम में मोहन अग्रवाल मुड़पार,जुगल अग्रवाल,विजय अग्रवाल,मिट्ठू लाल अग्रवाल कोसीर,महावीर अग्रवाल,अनिल केडिया,राहुल केडिया ,तोषण अग्रवाल,राजू अग्रवाल,मनीष अग्रवाल,राजा अग्रवाल,श्रवण अग्रवाल,सत्यनारायण केडिया,केशव अग्रवाल,मयंक अग्रवाल, कान्हा अग्रवाल एवं और कई समाज युवा सहित गणमान्य उपस्थित रहे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close