BREAKING NEWS : बैंक कैशियर के ऊपर गोली से फायर कर कागज़ात से भरा बैग अपराधी ले भागे, अपराधियों की तलाश में पुलिस ने की शहर में नाकेबंदी

global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

रायगढ़ 01 मार्च 2021। धर्मजयगढ़ थाना क्षेत्र के बैंक में कैशियर पद पर कार्यरत विनोद लकड़ा नामक व्यक्ति के ऊपर अज्ञात लोगों ने तमंचे से फायर कर दिया है जिसमे उसके कंधे में गोली लगी है।अज्ञात बाइक सवारों ने तमंचे से फायर कर कैशियर से कागजात से भरा हैंड बैग लूट कर भाग निकले है जिसकी सूचना तात्काळ क्षेत्र के थाने को दी गई है।

प्राप्त सूचना के अनुसार दो बाइक पर सवार चार लोगों ने खम्हारडीह रोड पर उंक्त घटना को अंजाम दे कर, कापू की तरफ भाग निकलने की जानकारी पुलिस को मिली है।

अपराधियों के गोली से घायल पीड़ित अभी खतरे से बाहर है। उन्हें पास के सीएचसी हॉस्पिटल में अभी भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सूचना मिलते ही तात्काळ मौके पर पहुच कर आरोपियों की तलाश हेतु शहर के चारों तरफ नाकेबंदी कर दी है।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close