बिलासपुर 05 फरवरी 2021।कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर ने आज जिला अस्पताल में कोरोना महामारी से बचाव के लिए कोविड टीका लगवाया।
उनके साथ अपर कलेक्टर सुश्री नुपूर राशि पन्ना, नगर निगम कमिश्नर श्री प्रभाकर पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर श्री मनोज केशरिया सहित राजस्व विभाग के अन्य लोगों ने भी टीका लगवाया।
कलेक्टर ने कहा कि कोविड टीका पूरी तरह से सुरक्षित है। कोरोना महामारी से बचाव के लिए यह प्रभावकारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अपनी बारी आने पर सभी कोविड टीका लगवाएं, जिससे महामारी का मुकाबला किया जा सके।
इस दौरान सीएमएचओ डॉ प्रमोद महाजन,सिविल सर्जन डॉ अनिल गुप्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।