
तालाब में नहाने गई 6 वर्ष की मासूम बालिका दिन भर से लापता। तलाब में डूबने की आशंका।
बलौदाबाजार/ गिधौरी 06 सितंबर 2021 । नगर पंचायत टुण्डरा में एक मासूम बालिका की सुबह 10 बजे से लापता होने की खबर प्रकाश में आया । प्राप्त जानकारी के मुताबिक नगर पंचायत टुण्डरा के वार्ड 03 के एक मासूम बालिका आरती पटेल पिता उमेन्द्र पटेल उम्र 6 वर्ष ने अपने छोटे छोटे साथी बच्चों के साथ नगर के डबरी तालाब में सुबह लगभग 10 बजे के करीब नहाने गए थे तब से मासूम बच्ची लापता बताया जा रहा है। जब मासूम कु आरती पटेल तालाब से स्नान कर देर तक घर नहीं पहुंची तो घर वाले बच्चे को ढूंढने तालाब के आस पास पहुचे जहां तालाब के पास बच्चे के भीगे हुए कपड़े और बाल्टी मिली।

वहीं मासूम बच्ची कोई पता नही चला इसके बाद घबराए परिवार वालो ने घर के आस पास सहित डबरी तालाब में किनारे फिर ढूंढने पहुचे जहाँ कुछ लोगो ने बच्चे को स्नान कर बाहर निकल जाने की बात कही और बच्ची स्नान कर घर से ले गए सूखे कपड़े पहनी हुई थी और गिला कपड़े और बाल्टी तालाब के पचरी में पड़े मिली। वास्तव में लापता बच्ची किस कपड़े को पहनी थी यह स्पष्ट नही हो पाया है।लेकिन तब तक मासूम बच्चे की गुम होने की खबर पूरे गांव में फैल गई। डबरी तालाब में नहाने के दौरान डूबने की आंशका होने के कारण तालाब में जाल बिछाकर सुबह से शाम तक मासूम बच्ची को उनके परिवार सहित नगर के लोग ढूढते रहे लेकिन मासूम बच्ची की देर शाम तक कोई पता नही चला इधर बच्चे की माता पिता बच्चे की गुम होने के बाद से रो रो कर बुरा हाल है। लेकिन मासूम बच्ची की सुबह से शाम तक कोई पता नही चला।


