Global36garh news : कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्या।

 

 

मुंगेली / कलेक्टर राहुल देव ने जिला कलेक्टोरेट में आयोजित जनदर्शन में जिले के आमजनों की मांगों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनी और नियमानुसार निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जनदर्शन में कुल 81 आवेदकों ने आवेदन प्रस्तुत किया, जिसमें विकासखण्ड मुंगेली के दिलीप कुमार ने पौनी पसारी योजना के तहत दुकान दिलाने, ग्राम नवागांव टेमरी के ननकुसिया मेहर ने प्रधानमंत्री आवास योजना की तृतीय किश्त की राशि दिलाने, ग्राम रामाकापा के भगवती ने विधवा पेंशन दिलाने, विकासखण्ड लोरमी के ग्राम फुलवारी के जयप्रकाश ने अपनी भूमि का सीमांकन कराने, ग्राम सेमरिया के कमलाबाई ने विधवा पेंशन दिलाने, ग्राम बटहा के करन कश्यप ने गोबर बिक्री का पैसा दिलाने, विकासखण्ड पथरिया के ग्राम जगताकापा के सुखमती एवं भगवती ने अतिक्रमण हटाने सहित अन्य लोगों ने अपनी मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया। कलेक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को जिले के आमजनों को पात्रतानुसार शासन की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों से लाभांवित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डी. एस. राजपूत, संयुक्त कलेक्टर नवीन भगत सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close