●ट्रैफिक पुलिस व नगर निगम ने मिलकर चलाया अतिक्रमण अभियान, ●वृहस्पति बाजार के रोड जाम करने वाले दुकानों के सेड तोड़वाये गये, ●ठेले वालो को रोड जाम नही करने की कड़ी चेतावनी
बिलासपुर 04 फरवरी 2021। वृहस्पति बाजार में आये दिन ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है। शाम को ऐसा आलम हो जाता है कि वंहा से आम लोगो का निकलना मुश्किल सा हो जाता है। सब्जी लेने वालों के लिए पार्किंग कंही बची नही है। सारे ठेले वाले पार्किंग की जगह घेरे रहते है ,कुछ फल दुकान व होटल वाले अपनी दुकान रोड तक बड़ा लिए है। ऐसे में रोज वंहा ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती है।
जिसे देखते हुए आज ट्रैफिक पुलिस व नगर निगम की अतिक्रमण दस्ते ने मिलकर वंहा से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की तथा रोड तक बढ़ाये हुए दुकानों के सेड तुड़वाये गये । साथ ही वंहा के कुछ दुकानदारों व ठेले वालो को रोड जाम न करने की कड़ी चेतावनी ट्रैफिक पुलिस द्वारा दी गई।
इस पूरी कार्यवाही के दौरान ट्रैफिक टीआई ए. एक्का व नगर निगम के कर्मचारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।