
कसडोल महाविद्यालय में चल रही प्राचार्य डी आर साहू की चल रही मनमानी।
कसडोल 03 अगस्त 2025। कसडोल महाविद्यालय में चल रही प्राचार्य श्री डी आर साहू की चल रही मनमानी। यह दृश्य देख कर दिल पसीज गया कि पेड़ 20 -25 साल पूर्व लगाया गया था प्राचार्य के माध्यम से एक झटके में कटवा दिया गया बिना किसी प्रस्ताव बिना किसी अनुमति की। ये प्रकृति के साथ बहुत बड़ा छेड़ खानी है। सबसे बड़ी महत्वपूर्ण बात तो ये है कि अभी अभी महाविद्यालय में जनभागी दारी समिति का गठन किया गया है जिसमें बुद्धि जीवी लोगो को स्थान मिला है जिसके अध्यक्ष श्री पुनेश्वर नाथ मिश्रा जी है जो बीजेपी पार्टी के पार्षद व कसडोल नगर के प्रबुद्ध व्यक्ति के रूप में नगर विकास में ध्यान देते है किंतु इस प्रकार का कृत्य दिल को झंजोर देने वाली है।एक ओर बीजेपी में माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का मुख्य शब्द है कि *एक पेड़ मां के नाम* दुसरी तरफ हरे भरे पेड़ को खत्म कर देना शर्म की बात है। आपको बता दे महाविद्यालय में दर्जनों से ज्यादा पेड़ को कटवा दिया गया है।जिससे इको सिस्टम को बहुत ज्यादा हानि हुई है।
इसकी सूचना किसी भी प्रकार के समिति के सदस्यों को नहीं है न ही कोई प्रस्ताव है।आखिर ये कृत्य किसकी है ?
प्राचार्य या जनभागीदारी समिति की। अब देखना ये है कि बीजेपी पार्टी इस प्रकार के घटना को किस नजर से देखती है।


