सुराजी गांव योजना एवं गोधन न्याय योजना के संबंध में मस्तूरी जनपद में बैठक ।

ग्लोबल36गढ़ से लक्ष्मी कांत की रिपोर्ट

 मस्तूरी 4 मार्च 2021। जनपद पंचायत मस्तूरी के सभाकक्ष में परियोजना अधिकारी रिमन सिंह ठाकुर के अध्यक्षता में सुराजी गांव योजना एवं गोधन न्याय योजना के संबंध में बैठक लिया गया। उक्त बैठक में गौठान के संबंध में जानकारी दी गयी कि गौठान अध्यक्ष /सरपंच/सचिव के दायित्वों की जानकारी दिया गया साथ ही गौठान को स्थालंबी बनाने हेतु ग्रामीणजना को प्रोत्साहित करने हेतु दिशा निर्देश दिया गया गौठान को स्वालंबी बनाने हेतु सब्जी उत्पादन, वर्मी खाद उत्पादन, वर्म उत्पादन, कुक्कुट पालन, मुर्गी पालन, मत्यस्य पालन, मशरुम एवं खाद विक्रय तथा ग्रामवासियों को स्व रोजगार प्रदाय किये जाने हेतु मार्ग दर्शन दिया गया । रिमन सिंह ने गौठान को ग्रामीण अर्थव्यवस्था के केन्द्र बिन्दु के रुप में विकसित करने के लिए प्रेरित किया। शशांक शिन्दे द्वारा उत्पादित वर्मी खाद को किसानो को प्रोत्साहित कर खाद विक्रय करने एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया गया बैठक में उपस्थित गौठान अध्यक्ष /सरपंच/सचिव से उपरोक्त संबंध में आवश्यक सुक्षाव भी लिया गया। उक्त बैठक में परियोजना अधिकारी जिला पंचायत बिलासपुर, उपसंचालक कृषि, मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार सिंह लहरें, सहायक परियोजना अधिकारी, एम. के. यादव उद्यान अधीक्षक, वरिष्ट कृषि विकास विस्तार अधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी, महिला स्व सहायता समूह के सदस्य, ए.डी. ओ. एवं रोजगार सहायक उपस्थित रहें।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close