मुख्यमंत्री की उपस्थिति में विधायक व ब्लाक अध्यक्ष के बीच हुए विवाद पर, विपक्ष ने लाया विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव ।

Global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

रायपुर,4 मार्च 2021। बिलासपुर के न्यू सर्किट में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में बिलासपुर विधायक शैलेष पाण्डेय व ब्लाक अध्यक्ष तैय्यब हुसैन के बीच का विवाद अब विधानसभा में भी गूंजा।

विगत 04 जनवरी को बिलासपुर के न्यू सर्किट हाउस के उद्घाटन समारोह के अवसर पर मुख्यमंत्री भुपेश बघेल की उपस्थिति में विधायक शैलेष पांडेय से दुर्व्यवहार किए जाने का मामला विधानसभा में आज विपक्ष ने उठाया। विपक्ष की ओर से पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव दिया है। जिसको विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत जी द्वारा अभी विचाराधीन रखा गया है।

 

 

 

विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव को स्वीकार करने का आग्रह करते हुए सदस्य अजय चंद्राकर ने कहा….

“माननीय अध्यक्ष जी, यह बेहद गंभीर मामला है.. विधायक शैलेष पांडे के साथ दुर्व्यवहार हुआ, और यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है.. यदि इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो विधायकों का काम करना मुश्किल हो जाएगा”

इस पर विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने कहा……

“मुझे आपका विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव मिल चुका है.. मैंने इसे विचारार्थ रखा है”

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close