ब्रेकिंग न्यूज़:पूजा अर्चना और नित्य के साथ श्रीमद् भागवत कथा का कलश स्थापना

पामगढ़ 02 नवंबर 2022/ग्राम पंचायत खोखरी में कर्म नित्य के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा गांव के भ्रमण करते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंची।और विधि-विधान से पूजा अर्चना किया गया पंडित रमाकांत महराज जी ने भागवत की पूजा अर्चना की और पूजन के बाद कलश की स्थापना की गई। कथा वाचक पंडित रमाकांत महाराज जी ने अपने प्रवचनों में उपस्थित श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा की जानकारी देते हुए कहा कि श्रीमद्भगवत कथा का श्रवण करने से मानव जीवन में एक जन्म नहीं अपितु हमारे कई जन्मों के पापों का नाश होने के साथ ही हमारे शुभ कर्मों का उदय होता है। कथा सुनने मात्र से जीव जन्म और मरण के बंधन से मुक्त हो जाता है। उन्होंने कहा कि नारद जी ने भक्ति देवी के कष्ट की निवृत्ति के लिए श्रीमद् भागवत कथा का साप्ताहिक अनुष्ठान किया था। जहां संतकुमारों ने भागवत का प्रवचन करते हुए नारद के मन का संशय दूर किया। इसी कथा को धुंधकारी प्रेत ने अपने अग्रज से श्रवण किया और प्रेत योनि से मुक्ति पाकर विष्णु लोक को प्राप्त हुए। कथा व्यास पंडित रमाकांत महराज जी ने बताया कि भागवत कथा का तीसरा दिन है और आज सती का कथा चल रहा है भागवत श्रवण से जीव के सभी पाप कर्म मिट जाते हैं। अंत में सामूहिक आरती और प्रसाद वितरण किया गया। आयोजक प्रेमचंद साहू श्रीमती चन्द्रिका साहू ईशवर श्रीमती गिरिजा साहू विशवा साहू श्रीमती रिंकी साहू शारदा वस्त्रालय एंड शारदा कलेक्शन राहौद आदि लोगों के सहयोग से भागवत कथा किया जा रहा है।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close