बिलासपुर 27 जनवरी 2021। बिलासपुर के चकरभाठा स्थित हवाई केन्द्र को अब 3C केटेगरी की मान्यता मिल गयी है। इससे पहले बिलासपुर को 2c लाइसेंस की मान्यता मिली हुई थी । जिसमें 40 सीटर विमान बिलासपुर से उड़ान भर सकते थे। लेकिन भारतीय उड्डयन विभाग ने 2c लाइसेंस का उन्नयन करते हुए बिलासपुर को 3c लाइसेंस प्रदान किया है।
इस मौके पर बिलासपुर विधायक शैलेश पांडेय ने सरकार और केन्द्र सरकार को बहुत बहुत आभार व्यक्त किया है साथ शहर वासियों को इसके लिए बहुत बहुत बधाई दी है।
उन्होंने कहा कि अब बिलासपुर को 3C लायसेंस मिलने के बाद शहरवासी की महानगरों के साथ बेहतर कनेक्टिविटी हो जाएगी।जिससे लोगों का समय भी बचेगा साथ ही व्यापार भी बढ़ेगा।