बिलासपुर 28 जून 2020।कोरोना महामारी की इस संकट की घड़ी में ब्लड बैंक में खून की कमी न हो । इन्ही बातों का ख्याल रखते हूए सिम्स व लॉयंस क्लब हेल्थ केयर द्वारा लगातार शहर के अलग-अलग संस्थाओं में ब्लड डोनेशन कैम्प लगाई जा रही है। ताकि समय आने पर जरूरत मंदो को निशुल्क बल्ड उपलब्ध कराकर मद्दत की जा सके।
आज इसी क्रम में सिम्स व लॉयंस क्लब हेल्थ केयर द्वारा मार्क हॉस्पिटल में ब्लड डोनेशन कैम्प लगाया गया था। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में विधायक शैलेष पाण्डेय उपस्थित रहे।
विधायक शैलेष पांडेय ने इस अवसर पर कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजनों की जितनी सराहना की जाय कम है । मार्क हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ.कमलेश मौर्य व लॉयन्स क्लब हेल्थ केयर के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का शुक्रिया किया जो इस कोरोना महामारी की घड़ी में भी इस तरह का कार्य करते हुए मानवता का परिचय दे रहे है।
आज मार्क हॉस्पिटल ब्लड डोनेशन कैम्प में मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रमोद महाजन, लॉयंस क्लब हेल्थ केयर के प्रेसिडेंट डॉ संदीप तिवारी, सिम्स से आरती पांडेय,डॉ विजय सिंह,अविजित रायजादा,डॉ प्रशांत द्विवेदी,डॉ एविटी अब्राहम, डॉ मौर्या, डॉ रेणु बल मौर्या, मार्क हॉस्पिटल के सभी स्टॉफ व लॉयन्स क्लब हेल्थ केयर के सभी पदाधिकारीगण आदि सभी उपस्थित रहे।