बिलासपुर 30 नवम्बर 2020। शहर विधायक शैलेश पाण्डेय ने आज पूर्णिमा व प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर शहर के गुरुद्वारों में मत्था टेका कर शहर में अमन ,चैन और दुख शांति के लिए अरदास किया।
शहर विधायक शैलेश पाण्डेय ने आज सुबह दयालबंद,सिंधी कॉलोनी,गोड़पारा और कश्यप कॉलोनी स्थित गुरुद्वारों में जा कर माथा टेका और शहर की अमन, शांति के लिए अरदास की तथा इस अवसर पर सभी सिख समाज के भाइयों-बहनों को प्रकाशन पर्व गुरुनानक जयंती की हार्दिक बधाई व शुभकामनाये दी।
इस अवसर पर विधायक शैलेश पाण्डेयके साथ एल्डरमैन शैलेन्द्र जायसवाल, अज़रा खान, सुबोध केशरी,बंटी गुप्ता,पार्षद रामा बघेल, भास्कर यादव, किसान नेता विनय शुक्ला, सुदेश दुबे, मोती थावरानी, विक्की आहूजा, श्यामलाल चंदानी, रिंकू छाबरा, रेहान रजा, शाश्वत तिवारी, रौनक सलूजा, चंचल सलूजा,दिनेश सीरिया,कप्तान खान,अजय काले और अन्य कांग्रेस पदाधिकारी उपस्तिथ रहे।