●लोगों को रियायत दरों पर जांच का लाभ एवं चिकित्सकों को भी मरीजों के उपचार पर होगी अब आसानी- मंत्री टीएस सिहदेव ●सिम्स में अत्याधुनिक सीटी स्कैन एवं एमआरआई मशीन का स्वास्थ्य मंत्री ने किया लोकार्पण
बिलासपुर 20 फरवरी 2021।। छत्तीसगढ़ आयु र्विज्ञान संस्थान (सिम्स) में आज बहुप्रतीक्षित सीटी स्कैन और एमआरआई मशीन का लोकार्पण आज प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिहदेव ने वर्चुअल माध्यम से किया ।
बिलासपुर के एसईसीएल की सीएसआर मद से प्राप्त 21 करोड़ की राशि के सहयोग से सम्भाग के सबसे बड़े हॉस्पिटल सिम्स में मरीजो की सुविधाओं के लिए सिटी स्कैन व एम आई आर की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। शनिवार को जिसका लोकार्पण प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के द्वारा ऑनलाइन वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया गया।
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिहदेव ने कहा की बिलासपुर संभाग की वर्षो पुरानी मांग आज पूरी हो गई है निश्चित तौर पर इस लोकार्पण के बाद बिलासपुर संभाग ही नहीं बल्कि उसके आसपास के लोगों को भी रियायत दरों पर जांच का लाभ मिल सकेगा एवं सिम्स के चिकित्सकों को भी मरीजों के उपचार में आसानी होगी। सामान्यतया यह परीक्षण अत्यधिक महंगे होने के कारण आम लोगों को कराने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता था साथ ही इतनी आधुनिक मशीनें अंचल में कहीं भी ना होने के कारण बीमारियों का सही पता लगा पाना आसान नहीं होता था परंतु अब सिम्स में आधुनिक सिटी एवं एम आर आई मशीनों के स्थापित हो जाने के बाद यह समस्या नहीं होगी।
शहर विधायक शैलेष पांडेय ने कहा कि जनता की बहुप्रतीक्षित एम आई आर व सिटी स्कैन का लोकार्पण होने पर सभी जनता को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मैं बिलासपुर की जनता को विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी सिम्स के विकास हेतु हमारी सरकार कटिबद्ध है एवं आम जनता को सिम्स हॉस्पिटल से अधिक से अधिक फायदा पहुंचे इसके लिए वह सतत प्रयत्नशील रहेंगे।
सिम्स की ऑडिटोरियम हॉल में शनिवार की संध्या यह कार्यक्रम रखा गया था। जंहा वर्चुअल माध्यम से स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिहदेव द्वारा एमआर आई व सिटी स्कैन का लोकार्पण किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत सिम्स की डीन डॉ तृप्ति नगरिया ने जंहा स्वागत भाषण से सभी अतिथियों का स्वागत से किया। वंही सिम्स के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ पुनीत भारद्वाज ने कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार प्रदर्शन किया।
इस दौरान शहर विधायक शैलेष पाण्डेय, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह , महापौर रामशरण यादव,सभापति शेख नजीरुद्दीन, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी, शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक,पार्षद शहज़ादी कुरैशी एवं स्वास्थ्य विभाग से सिम्स की डीन डॉ तृप्ति नागरिया सीएचएमओ डॉ प्रमोद महाजन,मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ पुनीत भारद्वाज, कोरोना नोडल अधिकारी डॉ आरती पाण्डेय, डॉ विवेक शर्मा, डॉ अर्चना सिंह, डॉ बी पी सिंह, डॉ सुजीत नायक, डॉ राकेश नाहरेल, डॉ राकेश निगम, डॉ चंद्रहास ध्रुव एवं छात्र छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।