बिलासपुर 12 अक्टूबर 2020। विधायक शैलेष पाण्डेय द्वारा कल जन समस्याओं के निराकरण के लिए शनिचरी बाज़ार क्षेत्र का निरीक्षण किया गया था। जंहा उनके द्वारा शनिचरी बाजार में पसरी गंदगी पर बहुत नाराजगी जाहिर की गई थी और नगर निगम के अधिकारियों को तत्काल इस क्षेत्र की नाली व गलियों की सफाई का निर्देश दिया गया था।
जिसके बाद आज सुबह से ही नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के द्वारा यँहा के नालों व गलियों क़ी सफाई की गई। अब यह एरिया बहुत साफ सुथरा नजर आ रहा है । वार्ड के लोगो ने भी नालियों व गलियो की सफाई के बाद का नजारा देख कर विधायक शैलेश पाण्डेय का धन्यवाद किया है।