सांसद अरुण साव ने नये केंद्रीय विद्यालय खोले जाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा

Global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 08 अक्टूबर 2020। सांसद अरुण साव ने केन्द्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ एवं रेल मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर रेल कर्मचारियों के बच्चों के लिए एक नवीन केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना कराने की मांग की है।

वहीं गुरु घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय के लिए एक पृथक केन्द्रीय विद्यालय खुलवाने कुलपति को केन्द्र सरकार को प्रस्ताव भेजने कहा है।

सांसद साव ने अपने पत्र में कहा है कि रेलवे परिक्षेत्र तोरवा में संचालित वर्तमान् केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना 1986 में हुई थी। तब शहर में रेलवे का डिविजनल कार्यालय था। वर्तमान् में न्यायधानी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का जोनल मुख्यालय है। लिहाजा रेल कर्मियों की संख्या भी बढ़ गई है। इसलिए अब रेल कर्मियों के बच्चों के लिए एक अतिरिक्त केन्द्रीय विद्यालय खोलने की नितांत आवश्यकता है।

एक अन्य पत्र में श्री साव ने कहा है कि देश के अधिकांश केन्द्रीय विश्वविद्यालयों का अपना अलग केन्द्रीय विद्यालय संचालित है। उन्होंने गुरु घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय के लिए एक पृथक केन्द्रीय विद्यालय खुलवाने कुलपति को केन्द्र सरकार को प्रस्ताव भेजने कहा है।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close