बिलासपुर 08 अक्टूबर 2020। बीती रात अचानक प्रदेश शासन के खाद्यमंत्री अमरजीत भगत बिलासपुर पहुचे।
खाद्य मंत्री अमरजीत भगत अंबिकापुर से अपने निजी कार्यक्रम में सम्मिलित होकर वापस रायपुर लौटे रहे थे इस बीच कुछ वक्त लिए वे बिलासपुर के छत्तीसगढ़ भवन में रुके। जंहा उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
मुलाकात करने वालो में प्रमुख रूप से विधायक शैलेश पाण्डेय , प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, जिलां पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, महापौर रामशरण यादव, सभापति शेख नजरुद्दीन, ब्लाक अध्यक्ष अरविंद शुक्ला, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा पांडेय आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।