रायपुर 22 सितंबर 2020। संविदा स्वास्थ्य कर्मी द्वारा आज तीसरे दिन भी हड़ताल जारी है। एवं अपनी एक सूत्री मांगों को लेकर सभी जिलों में कार्यरत कर्मचारियां स्तीफा दे रहे है।
इसी बीच स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान सामने आया है । उन्होंने हड़ताली कर्मचारियों से दो टूक कहा है कि काम पर वापस लौटे, वरना नई भर्ती की जाएगी.
सिंहदेव ने आगे कहा कि ये समय दबाव बनाकर अपनी माँगवाने का नही है, क्योंकि वर्तमान समय में कोरोना महामारी फैली हुई है। कोरोना संक्रमण से लोगो की जान बचाने का वक्त है। कोरोना संक्रमित मरीज़ों की देखभाल व इलाज का समय है। हम बिल्कुल नहीं चाहते है की ऐसे समय में आपके हड़ताल से ये मरीज प्रभावित हो। इसलिए मजबूरन न चाहते हुए हमे दूसरे लोगों को मौक़ा देना पड़ेगा. उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षकों से अपनी तुलना करना उचित नहीं है, क्योंकि संविदा भर्ती में आरक्षण नियमों का पालन नहीं किया जाता है।
हड़ताली संविदा कर्मचारीयो का कहना है कि कोरोना काल में जब शिक्षकों को नियमित की जा सकता है. विधायकों के वेतनो में वृद्धि की जा सकती है तो सालों से जान जोखिम में डालकर लोगों की सेवा करने वालों को उनका अधिकार क्यों नहीं दिया जा सकता है ? ऐसा कोई समय नहीं होता, परिस्थिति निर्मित किया जा रहा है।