रतनपुर 15 अगस्त 2020।रतनपुर थाना में आज स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया।
थाना प्रभारी व प्रशिक्षु डीएसपी ललिता मेहर द्वारा आज सुबह रतनपुर थाना परिसर में ध्वजा रोहण कर परेड की सलामी ली गई। ततपश्चात राष्ट्रीय गान हुआ। इस अवसर पर देश की आज़ादी में योगदान देने वाले महापुरषों के तेल चित्र पर माल्यार्पण कर उनके देश के प्रति योगदानों को याद किया गया। सभी पुलिस स्टॉफ को मिठाई खिलाई गई।
इस अवसर पर थाने के सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।