सड़क हादसे रोकने ब्लैक स्पॉट पर सुरक्षा इंतजाम जल्द पूरे करें: कलेक्टर महोबे

अमृत सरोवरों में मनाया गया संविधान दिवस, विद्यार्थियों ने बताए मौलिक अधिकार और कर्तव्य

 

जांजगीर-चांपा, 26 नवंबर 2026। जिले में सड़क हादसों पर रोक लगाने और लोगों का सफर सुरक्षित बनाने के लिए कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने अधिकारियों को जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दुर्घटना संभावित क्षेत्रों और चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर सुरक्षा के इंतजाम प्राथमिकता से पूरे किए जाएं, ताकि लोगों की जान बचाई जा सके।

 

कलेक्टर ने गुरुवार को कलेक्टोरेट में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेकर जिले में हो रही सड़क दुर्घटनाओं, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा उपायों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि जहां दुर्घटनाओं की आशंका अधिक रहती है, वहां जरूरत के अनुसार स्पीड ब्रेकर, चेतावनी बोर्ड, रिफ्लेक्टर, कैट आई और रम्बल स्ट्रिप लगाए जाएं।

 

उन्होंने रात के समय वाहन चालकों को सड़क साफ दिखाई देने के लिए पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने और सड़क सुरक्षा से जुड़े कामों में सभी विभागों को आपसी तालमेल के साथ काम करने को कहा।

 

राहवीर योजना से लोगों को जोड़ने पर जोर

 

बैठक में राहवीर योजना के प्रचार-प्रसार पर भी चर्चा हुई। कलेक्टर ने कहा कि आम लोगों को इस योजना की जानकारी दी जाए, ताकि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करने के लिए लोग आगे आएं।

 

उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद शुरुआती समय यानी गोल्डन ऑवर में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाना बेहद महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में मदद करने वाले नागरिकों को प्रोत्साहित करने के लिए राहवीर योजना की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जाए।

 

सड़कों से हटेंगे अतिक्रमण और आवारा मवेशियों पर होगी निगरानी

 

कलेक्टर ने राष्ट्रीय राजमार्गों और प्रमुख सड़कों पर आवागमन में परेशानी पैदा करने वाले अतिक्रमण को चिन्हित कर हटाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सड़कों पर घूमने वाले आवारा मवेशियों की समस्या पर भी ध्यान देने और सड़क सुरक्षा के इंतजामों की नियमित निगरानी करने को कहा।

 

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उदयन बेहार, अपर कलेक्टर स्निग्धा तिवारी, जिला परिवहन अधिकारी विवेक सिन्हा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close