बाल विवाह रोकने के लिए कलेक्टर ने जिलेवासियों से की अपील, बोले– बच्चों का भविष्य बचाना हम सबकी जिम्मेदारी

कलेक्टर जन्मेजय महोबे सहित अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया संविधान के आदर्शों पर चलने का संकल्प

 

जांजगीर-चांपा, 26 नवंबर 2026। जिले में बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई को खत्म करने के लिए कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने सभी लोगों से आगे आने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बाल विवाह सिर्फ कानूनन अपराध ही नहीं, बल्कि बच्चों के भविष्य के साथ भी बड़ा खिलवाड़ है। कम उम्र में शादी होने से बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य और आगे बढ़ने के अवसर प्रभावित होते हैं।

 

कलेक्टर ने कहा कि बाल विवाह के कारण बच्चों का शारीरिक, मानसिक, शैक्षणिक और सामाजिक विकास रुक जाता है। इससे उनके अधिकारों का भी हनन होता है। इस कुरीति को खत्म करने के लिए केवल प्रशासन ही नहीं, बल्कि समाज के हर व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।

 

27 नवंबर को गांव-गांव में होंगे जागरूकता कार्यक्रम

 

कलेक्टर ने बताया कि 27 नवंबर को बाल विवाह, कम उम्र में विवाह और जबरन विवाह के उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर जिले में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत विशेष ग्राम सभाओं के साथ स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों की जानकारी दी जाएगी।

 

उन्होंने जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों से इन कार्यक्रमों में शामिल होकर बाल विवाह नहीं करने और कहीं भी बाल विवाह होने पर उसका विरोध करने की शपथ लेने की अपील की है।

 

बच्चों का बचपन बचाने के लिए सबको आना होगा आगे

 

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने जिलेवासियों से कहा कि बाल विवाह को रोकना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। आइए, हम संकल्प लें कि न तो बाल विवाह करेंगे और न ही अपने आसपास ऐसा होने देंगे। बच्चों को शिक्षा और बेहतर भविष्य का अवसर देकर जांजगीर-चांपा जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने में सहयोग करें।

 

 

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close