अवैध रेत भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 25 हाइवा रेत जब्त, चैन माउंटेन मशीन भी पकड़ी गई

महादेवघाट का ऐतिहासिक पुन्नी मेला कल, खारून नदी के तट पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

 

जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में चांपा अनुविभाग के हसदेव नदी किनारे बसे छह गांवों में अचानक जांच की गई। इस दौरान करीब 25 हाइवा रेत का अवैध भंडारण मिलने पर उसे जब्त किया गया। वहीं, रेत उत्खनन में इस्तेमाल होने वाली चैन माउंटेन मशीन भी जब्त की गई है।

 

जानकारी के अनुसार, कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर एसडीएम चांपा शशि चौधरी, तहसीलदार प्रशांत पटेल और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम सोंठी, पिपरदा, पूछेली, खपरीडीह, बम्हनीडीह और गोविंदा में औचक निरीक्षण किया।

 

जांच के दौरान पूछेली, पिपरदा और बम्हनीडीह में करीब 25 हाइवा रेत का अवैध भंडारण पाया गया। टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए रेत को जब्त कर लिया।

 

वहीं, पूछेली और पिपरदा में चैन माउंटेन मशीन होने की सूचना मिलने पर अधिकारियों की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और मशीन को भी जब्त करने की कार्रवाई की।

 

अवैध रेत कारोबार पर प्रशासन की नजर

 

जिला प्रशासन द्वारा हसदेव नदी सहित जिले के अन्य क्षेत्रों में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए निगरानी की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

 

 

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close