जांजगीर-चांपा में सतर्कता जागरूकता सप्ताह, कलेक्टर ने दिलाई सत्यनिष्ठा की शपथ

जनगणना 2027: जांजगीर-चांपा में द्वितीय चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित

 

जांजगीर-चांपा, 26 अक्टूबर 2026। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में अधिकारी-कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने भ्रष्टाचार के उन्मूलन तथा शासकीय कार्यों में ईमानदारी और पारदर्शिता बनाए रखने का संकल्प लिया।

 

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार पोयाम, अपर कलेक्टर स्निग्धा तिवारी, अपर कलेक्टर प्रमोद कुमार गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

न रिश्वत लेंगे, न रिश्वत देंगे

 

शपथ के दौरान सभी ने माना कि भ्रष्टाचार देश की आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक प्रगति में बाधा है। इसके उन्मूलन के लिए शासन, नागरिकों और निजी क्षेत्र सहित सभी हितधारकों की सहभागिता जरूरी है।

 

अधिकारी-कर्मचारियों ने जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में ईमानदारी और कानून के शासन का पालन करने, न रिश्वत लेने और न देने तथा अपने सभी कार्य पारदर्शिता और सत्यनिष्ठा के साथ करने का संकल्प लिया। साथ ही जनहित को प्राथमिकता देने और अपने व्यक्तिगत आचरण से ईमानदारी का उदाहरण प्रस्तुत करने की प्रतिबद्धता जताई।

 

भ्रष्टाचार की जानकारी संबंधित एजेंसी को देने का संकल्प

 

शपथ के दौरान अधिकारी-कर्मचारियों ने भ्रष्टाचार की किसी भी घटना की जानकारी उचित एजेंसी को देने का भी संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य शासकीय कामकाज में जवाबदेही, पारदर्शिता और ईमानदारी को बढ़ावा देना तथा भ्रष्टाचार के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

 

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close