राष्ट्रीय एकता और नशामुक्ति का संदेश लेकर कबीरधाम पहुंची बाइक रैली, उप मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी

मरवाही के डोंगरी टोला में जल संरक्षण की बड़ी पहल, 24.30 लाख लीटर पानी सहेजने की तैयारी

 

कवर्धा, 19 अक्टूबर 2026। राष्ट्रीय एकता और नशामुक्त भारत का संदेश लेकर निकली राष्ट्रीय बाइक रैली का कबीरधाम जिले में स्वागत किया गया। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित इस अभियान के तहत उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ओडिशा और छत्तीसगढ़ पुलिस के बाइक राइडर्स का सम्मान किया। इसके बाद उन्होंने रैली को हरी झंडी दिखाकर मध्यप्रदेश के लिए रवाना किया।

 

यह बाइक रैली राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ और ‘नशामुक्त भारत, सशक्त भारत’ का संदेश देशभर में पहुंचा रही है। अभियान की थीम ‘फाइट अगेंस्ट ड्रग्स’ रखी गई है।

 

सरदार पटेल के योगदान को किया याद

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की सैकड़ों रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनके योगदान से देश की एकता और अखंडता को मजबूती मिली।

 

उन्होंने कहा कि यह बाइक रैली केवल यात्रा नहीं, बल्कि देशवासियों को एकता के सूत्र में जोड़ने और नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करने का अभियान है। उन्होंने युवाओं से सरदार पटेल के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने और नशामुक्त समाज बनाने में अपनी भूमिका निभाने की अपील की।

 

वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

 

उप मुख्यमंत्री ने बस्तर में शांति और विकास के प्रयासों का उल्लेख करते हुए सुरक्षा बलों, पुलिस और प्रशासन के समन्वित प्रयासों की चर्चा की। उन्होंने देश की सुरक्षा में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले जवानों को नमन किया।

 

उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में स्थायी शांति के साथ शिक्षा, रोजगार और विकास के अवसर उपलब्ध कराना भी जरूरी है, ताकि लोगों को मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।

 

28 राज्यों और 8 केंद्रशासित प्रदेशों तक पहुंचेगा संदेश

 

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित यह अभियान देश के चार प्रमुख जोन में चलाया जा रहा है। इसमें विभिन्न राज्यों की पुलिस, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल और केंद्रीय पुलिस संगठनों के बाइक राइडर्स शामिल हैं।

 

मध्य जोन की रैली में बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश शामिल हैं। ओडिशा के भुवनेश्वर से निकली रैली 16 अक्टूबर को महासमुंद होते हुए रायपुर पहुंची थी। इसके बाद 18 अक्टूबर को बलौदाबाजार-भाटापारा और बेमेतरा होते हुए कबीरधाम पहुंची।

 

रैली अब मध्यप्रदेश के जबलपुर, भोपाल और इंदौर होते हुए आगे बढ़ेगी। अभियान का समापन 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर गुजरात के एकता नगर में होगा।

ओडिशा और छत्तीसगढ़ पुलिस के राइडर्स का सम्मान

 

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने ओडिशा पुलिस के बाइक रैली दल के लीडर समर सिंह और उनके साथियों के साथ छत्तीसगढ़ पुलिस दल के लीडर रविन्द्र गिरी एवं अन्य राइडर्स को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

 

बाइक राइडर्स के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता और नशामुक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाना जरूरी है। कार्यक्रम में मौजूद युवाओं और नागरिकों ने भी नशामुक्ति के संदेश के साथ अपनी सहभागिता दिखाई।

 

युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील

 

कबीरधाम जिले में प्रवेश के दौरान 18 अक्टूबर को कवर्धा के सिग्नल चौक पर बाइक रैली का पुष्पमाला पहनाकर और तिलक लगाकर स्वागत किया गया था। इस दौरान पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव ने युवाओं से नशे के दुष्परिणामों को समझने और इससे दूर रहने की अपील की।

 

उन्होंने युवाओं को अपनी ऊर्जा शिक्षा, खेलकूद और सकारात्मक गतिविधियों में लगाने की सलाह दी। साथ ही मादक पदार्थों के अवैध कारोबार की जानकारी पुलिस को देकर नशामुक्त समाज बनाने में सहयोग करने का आह्वान किया।

 

कार्यक्रम में नगरपालिका परिषद अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश चन्द्रवंशी, जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, कलेक्टर तूलिका प्रजापति, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव सहित जनप्रतिनिधि, पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, युवा प्रशिक्षक और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close