14 अक्टूबर को शिवरीनारायण आएंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, महोत्सव का करेंगे शुभारंभ

रायपुर में 125 बिस्तरों वाले सुपर स्पेशलिटी प्रथमेश हॉस्पिटल का शुभारंभ, मरीजों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

 

जांजगीर-चांपा, 11 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 14 अक्टूबर को शिवरीनारायण के प्रस्तावित दौरे पर आएंगे। इस दौरान वे शिवरीनारायण महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। साथ ही भगवान नर-नारायण मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करने के बाद महानदी गंगा आरती में शामिल होंगे।

 

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को कलेक्टर जन्मेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने शिवरीनारायण पहुंचकर कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

मंच, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

 

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने हेलीपैड, भगवान नर-नारायण मंदिर, महानदी गंगा आरती घाट और महोत्सव स्थल का जायजा लिया। उन्होंने मंच निर्माण, बैठने की व्यवस्था, पार्किंग, यातायात प्रबंधन, मुख्यमंत्री के आने-जाने के मार्ग, बिजली व्यवस्था और प्रवेश-निकास द्वारों की तैयारियां देखीं।

कलेक्टर और एसपी ने संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ काम करें और तय समय पर तैयारियां पूरी करें। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा, सुगम यातायात, व्यवस्थित पार्किंग और आम नागरिकों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए गए।

 

प्रशासन का उद्देश्य है कि मुख्यमंत्री का प्रस्तावित दौरा और सभी कार्यक्रम बिना किसी परेशानी के व्यवस्थित तरीके से संपन्न हों।

 

इस दौरान पूर्व संसदीय सचिव अम्बेश जांगड़े, नगरपालिका अध्यक्ष राहुल थवाइत, जिला पंचायत सीईओ विनय पोयाम, एसडीएम भावना साहू सहित जनप्रतिनिधि, पार्षद और संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close