नाबालिग को शादी का झांसा देकर ले जाने और अनाचार के आरोप में युवक गिरफ्तार, पामगढ़ पुलिस की कार्रवाई

घोंघा और अरपा-भैंसाझार से किसानों को मिल रहा सिंचाई का पानी, बढ़ रहा सिंचित क्षेत्र

 

पामगढ़, 5 अक्टूबर 2026। नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले जाने और उसके साथ अनाचार करने के मामले में पामगढ़ पुलिस ने 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

 

पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर 2026 को नाबालिग के अपहृत होने की शिकायत थाना पामगढ़ में दर्ज कराई गई थी। मामले में अपराध क्रमांक 415/2026 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में अपराध दर्ज कर बालिका की तलाश शुरू की गई थी।

 

मुखबिर की सूचना पर बालिका बरामद

 

पुलिस टीम लगातार बालिका की तलाश कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया।

 

जांच के दौरान पुलिस ने आकाश जांगड़े (20), निवासी धनगांव, थाना पामगढ़ को पकड़ा। पूछताछ और विवेचना में पुलिस के मुताबिक आरोपी द्वारा नाबालिग को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले जाने और उसके साथ अनाचार करने की बात सामने आई।

 

इसके बाद पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

 

पुलिस टीम का रहा योगदान

 

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पामगढ़ निरीक्षक राकेश सूर्यवंशी, प्रशिक्षु उप निरीक्षक कविता टंडन, सहायक उप निरीक्षक प्रमोद महार, प्रधान आरक्षक रामलाल मार्कंडेय, आरक्षक भुनेश्वर पटेल, महिला आरक्षक सविता पटेल और सैनिक अनिल दिनकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close