‘आंगन मिलन’ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का सम्मान

लामकन्हार में CM साय ने सुनी ‘मन की बात’, गांव के विकास के लिए 85 लाख की घोषणा

 

भिलाई। सेवा संकल्प अभियान के तहत दुर्ग जिले के भिलाई स्थित सेक्टर-7 आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर शामिल हुईं।

 

इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों को उनके अच्छे काम के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम

 

राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और आशा कार्यकर्ता गांव और मोहल्ले के लोगों तक सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

 

उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं, माताओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लगातार काम करती हैं। महिलाओं और बच्चों को पोषण, खान-पान और टीकाकरण से जुड़ी जानकारी भी दी जाती है।

 

राज्यमंत्री ने कहा कि अच्छे काम के लिए मिलने वाला सम्मान कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाता है। उन्होंने अभिभावकों से भी आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़ने और कार्यकर्ताओं का सहयोग करने की अपील की।

 

पोषण और साफ-सफाई पर जोर

 

सावित्री ठाकुर ने कहा कि पोषण माह के दौरान गर्भवती महिलाओं, किशोरियों और कुपोषित बच्चों को पौष्टिक आहार के बारे में जागरूक किया जा रहा है।

 

उन्होंने कहा कि महिलाओं का स्वास्थ्य बेहतर होगा तो परिवार भी मजबूत होगा। बच्चों को सही पोषण और देखभाल देकर उनके बेहतर भविष्य की नींव रखी जा सकती है।

 

उन्होंने लोगों से घर और आसपास साफ-सफाई रखने की अपील करते हुए कहा कि स्वच्छ वातावरण से कई बीमारियों से बचाव किया जा सकता है।

 

योजनाओं का लाभ लेने के लिए लोगों से जुड़ने की अपील

 

राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार की योजनाओं को सफल बनाने में जनता की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने लोगों से आंगनबाड़ी केंद्रों से लगातार जुड़े रहने और कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं तथा अधिकारियों का सहयोग करने की अपील की।

 

उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र सिर्फ कार्यकर्ताओं के लिए नहीं हैं, बल्कि महिलाओं और बच्चों के लिए महत्वपूर्ण केंद्र हैं। अभिभावकों को समय-समय पर बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और सीखने की प्रगति की जानकारी लेनी चाहिए।

 

उत्कृष्ट काम करने वालों का सम्मान

 

कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संगीता खड़से और गुरमीत कौर, आंगनबाड़ी सहायिका कामिन साहू और डी. महालक्ष्मी, मितानिन शकुन्तला तथा आंगनबाड़ी केंद्र में सहयोग करने वाली डुलेश्वरी को सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम में मिलेट्स से बने अलग-अलग व्यंजनों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसके जरिए मोटे अनाज के पोषण लाभ और भोजन में उनके उपयोग की जानकारी दी गई।

 

बच्चों के लिए न्योता भोज का भी आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की संचालक रेणुका श्रीवास्तव, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी अशोक पांडे, जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय कुमार साहू, परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं, स्व-सहायता समूह की महिलाएं और विभिन्न सरकारी योजनाओं की लाभार्थी महिलाएं मौजूद रहीं।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close