बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल स्मृति समारोह का हुआ शुभारंभ

 

जांजगीर-चांपा, 18 सितंबर 2026। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और संविधान सभा के सदस्य रहे बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल की पुण्य स्मृति में दो दिवसीय स्मृति समारोह का शुभारंभ शुक्रवार को जांजगीर में हुआ। कार्यक्रम का आयोजन सी-मार्ट परिसर, कचहरी चौक जांजगीर और कृषि विज्ञान केंद्र जर्वे (च) में किया जा रहा है।

 

सी-मार्ट परिसर में आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम में विधायक जांजगीर-चांपा ब्यास कश्यप, विधायक अकलतरा राघवेंद्र कुमार सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की।

 

कार्यक्रम में कलेक्टर जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार पोयाम, नगर पालिका अध्यक्ष रेखा देवा गढ़ेवाल, नगर पालिका उपाध्यक्ष मोहन यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

 

स्वतंत्रता सेनानी और शहीद परिवारों का सम्मान

 

समारोह के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों, शहीद परिवारों और बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल के परिवारजनों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, किसानों और नागरिकों को भी सम्मान दिया गया।

 

स्कूली विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उनकी प्रस्तुतियों ने समारोह में मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

 

नई पीढ़ी को अपने इतिहास से जोड़ना जरूरी : ब्यास कश्यप

 

विधायक ब्यास कश्यप ने कहा कि हर वर्ष स्मृति समारोह के माध्यम से बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल को याद किया जाता है। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन और समाज के लिए ठाकुर छेदीलाल के योगदान को याद किया।

 

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन हमें अपने क्षेत्र के गौरवशाली इतिहास और स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान देने वाले महापुरुषों से जोड़ते हैं। देश की आजादी के पीछे अनेक महापुरुषों का त्याग, संघर्ष और समर्पण रहा है।

 

विधायक ने क्षेत्र के शहीद परिवारों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि महापुरुषों और शहीदों की प्रतिमाएं केवल स्मारक नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को इतिहास और स्वतंत्रता आंदोलन के संघर्ष से जोड़ने का माध्यम भी हैं।

 

समाज में जागरूकता और समानता के लिए किया काम : राघवेंद्र कुमार सिंह

 

विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि ठाकुर छेदीलाल जैसे महान व्यक्तित्व को याद करना और उनके विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना गर्व की बात है।

 

उन्होंने कहा कि ठाकुर छेदीलाल केवल स्वतंत्रता आंदोलन के सेनानी ही नहीं थे, बल्कि एक विचारशील नेता भी थे। उन्होंने समाज में जागरूकता लाने, लोगों को एकजुट करने और समानता की भावना के साथ सभी को साथ लेकर चलने का प्रयास किया।

 

उन्होंने कहा कि संविधान सभा का सदस्य होना अपने आप में ऐतिहासिक जिम्मेदारी थी। देश के भविष्य और लोकतंत्र की नींव तैयार किए जाने के उस दौर में संविधान सभा में ठाकुर छेदीलाल की मौजूदगी पूरे जांजगीर-चांपा क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।

 

उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को ठाकुर छेदीलाल के संघर्ष, उनके सामाजिक योगदान और संविधान निर्माण में उनकी भूमिका के बारे में जानना चाहिए। यही स्मृति समारोह की सबसे बड़ी सार्थकता होगी।

 

आजादी की अलख जगाकर लोगों को किया एकजुट : नारायण चंदेल

 

पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि ठाकुर छेदीलाल एक महान स्वतंत्रता सेनानी और जननायक थे। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान लोगों में आजादी की भावना जगाने के साथ उन्हें एकजुट करने और जनजागृति लाने का काम किया।

 

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में ठाकुर छेदीलाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा। संविधान सभा के सदस्य के रूप में भी उन्होंने अपनी भूमिका निभाई। वे सभी वर्गों के अधिकारों और हितों के लिए काम करने वाले जनहितैषी व्यक्तित्व थे।

 

श्री चंदेल ने कहा कि महापुरुष अपने विचारों, आदर्शों और कार्यों के माध्यम से हमेशा समाज के बीच जीवित रहते हैं। उनका जीवन आज भी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

 

उन्होंने कहा कि जिले के जिन वीर शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया, उन्हें याद करना हम सभी की जिम्मेदारी है। महापुरुषों और शहीदों की प्रतिमाएं आने वाली पीढ़ियों को उनके संघर्ष और बलिदान का संदेश देती रहेंगी।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close