छत्तीसगढ़ पहुंचे उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, राज्यपाल रमेन डेका ने किया स्वागत

 

रायपुर, 2 सितंबर 2026। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन बुधवार को छत्तीसगढ़ पहुंचे। रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर राज्यपाल रमेन डेका ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

 

इस दौरान उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता एवं संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप सहित प्रदेश सरकार के कई मंत्री मौजूद रहे।

एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत

 

उपराष्ट्रपति के रायपुर पहुंचने पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री दयालदास बघेल, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा और राज्यसभा सदस्य लक्ष्मी वर्मा ने भी उनका स्वागत किया।

 

इसके अलावा कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, विधायक पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा, सुनील सोनी और मोतीलाल साहू तथा जनप्रतिनिधि अशोक बजाज भी एयरपोर्ट पर मौजूद रहे।

 

वरिष्ठ अधिकारी भी रहे मौजूद

 

उपराष्ट्रपति के स्वागत के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकासशील और पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम समेत कई वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचे।

 

उपराष्ट्रपति के छत्तीसगढ़ आगमन को देखते हुए एयरपोर्ट और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close