बिलासपुर-सिम्स के कोरोना वार्ड में ड्यूटी कर रहे स्टॉफ नर्सो के परिवार में संक्रमण फैलने से रोकने के लिए एतिहातन प्रशासन ने स्टाफ नर्सो को रुकने की व्यवस्था सिम्स परिसर के बॉयज होस्टल में की गई है। लेकिन प्रशासन ने इसके लिए कोई भी तैयारी पहले से नही कर रखी थी और अचानक इन्हें वंहा पर रुकवा दिया है। जब स्टाफ वंहा रुकने के लिए गई तो वंहा कोई भी सुविधा नजर नही आ रही है जिससे वे यँहा रुक सके ।
बताया जा रहा है कि टॉयलेट गंदे है, बेड जर्जर है, पीने के पानी के लिए बिल्डिंग के नीचे जाना पड़ता है ,रूम भी कंडम स्थिति में है, कूलर खराब पड़े है मोटर काम नही कर रहा हैं। पर प्रशासन के फ़रमान के आगे सिम्स की नर्स स्टाफ बेबस व परेशान है ।लेकिन सोचने वाली बात यह है कि इन स्टाफ नर्सो को प्रॉपर रहने की सुविधा नही मिल पाएगी तो ये अपनी 8 से 10 घंटो की ड्युटी कैसे कर पायेगी सिम्स प्रशासन को चाहिए कि इनकी सुविधाओं को तत्काल ध्यान देकर इन्हें कही अच्छी जगह पर इनके रहने का प्रबंध करें। हमने इसके लिए सिम्स डीन से फोन कर जानकारी चाही लेकिन वो फ़ोन नही उठाये।