नेशनल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, जीते अनेक पदक

 

जांजगीर। इंटरनेशनल ओलंपिक डे सेलिब्रेशन के अवसर पर 20 एवं 21 जून 2026 को पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के फिजिकल एजुकेशन ग्राउंड में स्पोर्ट्स डेवलपमेंट काउंसिल ऑफ इंडिया, राज्य इकाई रायपुर (छत्तीसगढ़) के तत्वावधान में नेशनल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया।

 

प्रतियोगिता में बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, महाराष्ट्र, हरियाणा, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्यों के लगभग 500 महिला एवं पुरुष खिलाड़ी, कोच तथा अधिकारियों ने भाग लिया।

 

प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की कबड्डी टीम के खिलाड़ियों दुर्गेश सिदार, रुद्रा सानडे, प्रखर सिंह, कृष्णा यादव, क्रिएंस बंजारे, कान्हा राठौर, खिलेश्वर कंवर एवं कृशेक कंवर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया।

 

वहीं कराते प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए अनेक पदक अपने नाम किए। मुस्कान कश्यप, वैभव मिश्रा, हिमांशु बरेठ, अनिकेत साहू, मालिना कमल सानडे, श्रेष्ठ द्विवेदी, लीजा महंत, अभिज्ञा बरेठ, मोहन राठौर, दीपक साहू, पारिजात सिन्हा, भूमिका कुर्रे, जॉय स्टीफन, हर्ष रात्रे एवं एकता कंवर ने स्वर्ण पदक हासिल किया। दिव्यांश सिंह चंदेल, प्रकृति सिंह, अफ्सा राठौर, विहान नेताम, निष्ठा गोस्वामी, अनिका नाग, आराध्या दुबे, कंगना राठौर, नीलिमा राठौर, गरिमा राठौर, अनन्या राठौर एवं आर्या राठौर ने रजत पदक प्राप्त किया। वहीं अनमोल साहू, समर्थ सिंह चौहान, अन्वेषा राठौर, वंदेश्वरी कश्यप, अक्षत सोनी एवं इशिका कुर्रे ने कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।

 

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय, यातायात पुलिस अंगद टाइगर, जिला कराते संघ के अध्यक्ष गुरुजी सनत राठौर, समाजसेवी अमर सुल्तानिया, शशिभूषण सोनी, जितेंद्र तिवारी (सचिव, ओलंपिक संघ), वरुण पाण्डेय (प्रमुख, कराते संघ), अघोर विद्यापीठ पोड़ी दल्हा की प्राचार्य अंजली दुबे, केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य चंद्रा, हरप्रीत सिंह, वैभवी सिंह सिसोदिया, संगीता रात्रे, हिमांशु पटेल, लवली महंत, कविता खूंटे, तमन्ना राठौर, प्रमिला सांडे, यशवंत सिंह चंदेल एवं अमित किशोर सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close