33 जोड़ों ने थामा जीवनसाथी का हाथ, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सिवनी च में हुआ सामूहिक विवाह आयोजन

 

जांजगीर-चांपा 13 मई 2026। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या विद्यालय सिवनी च के प्रांगण में सामुहिक विवाह का आयोजन किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिता अग्रवाल ने बताया कि समारोह में कुल 33 जोड़ों का विवाह पारम्परिक रीति-रिवाज और पूर्ण विधि-विधान के साथ संपन्न कराया गया। इसमें परियोजना बम्हनीडीह के 17 जोड़े और परियोजना बलौदा के 16 जोड़े शामिल हुए। समारोह के दौरान उपस्थित अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को उनके आगामी सुखद दांपत्य जीवन के लिए आशीर्वाद प्रदान किया। योजना के तहत प्रत्येक नवदंपति को शासन द्वारा निर्धारित सहायता राशि उनके खातों में प्रदान की गई तथा विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य उमा राजेन्द्र राठौर, जनपद पंचायत अध्यक्ष बलौदा शारदा मदन देवांगन, जनपद पंचायत सदस्य चूड़ामणि राठौर, द्रोपती उमाशंकर साहू, कृष्णा कुमारी, गोविंद राठौर, जगभवानी देवांगन, ललिता यादव, मनमोहन देवांगन, रामाधीन राठौर, प्रमोद देवांगन, अनिकेत पाण्डेय, सेवा यादव, लखन कुंभकार, रामकृष्ण लाठू, मुनीराम बरेठ, जितेन्द्र पटेल, पन्नालाल राठौर, मनोज राठौर, रामरतन राठौर, भगवत देवांगन, मोहर साय, गजानंद देवांगन सहित जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी वर वधु के परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहें।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close