जल जीवन मिशन से बदली तस्वीर, चिन्ताटोकामेटा के हर घर तक पहुँचा स्वच्छ पानी

 

रायपुर, 13 मई 2026। भैरमगढ़ विकासखंड के दूरस्थ ग्राम चिन्ताटोकामेटा में जल जीवन मिशन ग्रामीणों के जीवन में बदलाव की नई मिसाल बनकर उभरा है। अब गांव के प्रत्येक घर तक नल के माध्यम से नियमित स्वच्छ पेयजल पहुंच रहा है, जिससे वर्षों पुरानी पानी की समस्या दूर हो गई है।

 

पहले गांव के लोग पानी के लिए एकमात्र हैंडपंप और नदी पर निर्भर थे। महिलाओं और बच्चों को घंटों कतार में खड़े रहना पड़ता था, जबकि कई बार दूर नदी से पानी लाना मजबूरी बन जाता था। इससे समय और श्रम दोनों की भारी परेशानी होती थी।

 

जल जीवन मिशन के तहत गांव के 12 परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं। अब घर-घर स्वच्छ पानी पहुंचने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है और दैनिक जीवन काफी आसान हो गया है।

 

19 मार्च 2026 को आयोजित जल उत्सव कार्यक्रम में ग्रामसभा के माध्यम से गांव को “हर घर जल” प्रमाणन भी प्रदान किया गया। इस दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों एवं ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को जल संरक्षण, जलकर तथा जल आपूर्ति प्रणाली के संचालन और रखरखाव की जानकारी दी।

 

ग्रामीणों का कहना है कि पहले पानी की व्यवस्था करना रोज़ की सबसे बड़ी चुनौती थी, लेकिन अब घर पर ही पर्याप्त मात्रा में साफ पानी मिलने से उनकी परेशानियां काफी कम हो गई हैं।

 

जल जीवन मिशन की यह पहल केवल पेयजल सुविधा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह ग्रामीण सहभागिता, जागरूकता और विकास की दिशा में एक प्रेरणादायी उदाहरण बन गई है।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close