जेके कॉलेज के एनएसएस विद्यार्थियों का विशेष शिविर आयोजित

 

बिलासपुर, 20 फरवरी 2026/जे.के. एजुकेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, आर्ट्स एंड कॉमर्स के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के 7 दिवसीय विशेष शिविर के पाँचवें दिवस का शुभारंभ योग सत्र से हुआ। योगाचार्य विनोद डहरिया जी ने स्वयंसेवकों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा स्वस्थ जीवन के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात स्वयंसेवकों ने परियोजना कार्य के अंतर्गत घर-घर जाकर महिला सशक्तिकरण, जल संरक्षण तथा विकसित भारत के निर्माण में युवाओं के योगदान के विषय में ग्रामीणों को जागरूक किया।

बौद्धिक परिचर्चा सत्र में भारत स्काउट एवं गाइड, बिलासपुर की जिला संगठन आयुक्त (गाइड) डॉ. पूनम सिंह, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लिमतरी के व्याख्याता डॉ. प्रदीप निर्णेजक, जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) महेंद्र बाबू टंडन तथा जे.के. साइंस, आर्ट्स एवं कॉमर्स पोस्ट ग्रेजुएट महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. सलीम खोखर विशेष रूप से उपस्थित रहे। परिचर्चा का मुख्य विषय महिला सशक्तिकरण, विकसित भारत में युवाओं की भूमिका, जल संरक्षण एवं नशा-मुक्त समाज रहा। अतिथियों ने स्वयंसेवकों को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति प्रेरित किया। पाचवें दिवस पर सभी स्वयंसेवकों एवं अतिथियों ने कौशल विकास परिसर, गतौरा में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

 

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close