बिलासपुर 24 जनवरी 2021। सिक्खो के 10 गुरु गुरु गोविन्द सिंह जी की आज जयन्ती के पावन अवसर मे 27 खोली स्थित गुरुद्वारा में कीर्तन का कार्यक्रम रखा गया था। जिसमे शहर विधायक शैलेष पाण्डेय शामिल हुआ ।
इस अवसर पर विधायक पाण्डेय ने कहा कि सिख सम्प्रदाय सदा ही सर्व धर्म सम्प्रदाय के प्रति भाईचारा के साथ सेवा भाव से कार्य करती आई है। इस लॉक डाउन में भी इस सम्प्रदाय के लोगो ने जरूरतमंद लोगों की बहूत सेवा की है। सिख समाज द्वारा दिये गए अमूल्य योगदान का समाज सदैव आभारी रहेगा।
इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए उन्होंने प्रबन्धन समिति के सभी सदस्यों को बहुत बहुत आभार कहा। इस अवसर पर रिन्कू छाबरा, रंजीत सिंह, सुदेश दुबे ,सन्तोष अग्रवाल, रवि शुक्ला प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।