सतनामी युवक युवती परिचय सम्मेलन रायपुर में 28 दिसंबर को – डॉ ललित कुर्रे

रायपुर / सतनामी उत्थान एवं जागृति समिति रायपुर की तत्वाधान में 25 वां वर्ष रजत जयंती विवाह योग्य सतनामी युवक युवती परिचय सम्मेलन 28 दिसंबर 2025 दिन रविवार स्थान खालसा स्कूल परिसर कचहरी चौक रायपुर में समय सुबह 10:00 बजे से आयोजित की गई है। डॉ ललित कुर्रे जिला मीडिया प्रभारी सतनामी उत्थान जागृति समिति ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष जय बहादुर बंजारे व उनकी टीम के नेतृत्व में प्रतिवर्ष सफलतापूर्वक विवाह योग्य सतनामी युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। समाज के विवाह योग्य युवक युवतियों को एक मंच पर लाकर वर वधु तलाशने, समय व खर्च की बचत करते हुए योग्य मनचाहा भावी जीवनसाथी चुनने । कार्यक्रम में अनेक जोड़ा तय होते हैं । सम्मेलन में सभी प्रदेश के अलावा देश-विदेश से प्रतिभागी भाग लेते हैं। इसके अलावा विधवा,विधुर,परित्यक्ता व तलाकशुदा भी भाग ले सकते हैं। यह कार्यक्रम कब 25 वां रजत जयंती वर्ष है। कार्यक्रम स्थल में कार्यक्रम दिवस पंजीयन की विशेष सुविधा सुबह 10:00 बजे से रहेगी। प्रतिभागियों से निवेदन है ऑनलाइन पंजीयन कराकर असुविधा से बचने का प्रयास करें। प्रतिभागी व उनके परिजनों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है उक्त बातों की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी डॉ ललित कुर्रे ने दी।

 

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close