निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर संपन्न

 

जांजगीर चांपा l सदगति सेवा संस्थान द्वारा दिनांक 22 सितम्बर 2024 रविवार को संस्था मुख्यालय पी.आई.एल. रोड भोजपुर चांपा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ डाॅ. स्वाति वंदना सिसोदिया मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला- जांजगीर चांपा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई उनके द्वारा संस्थान के बारे में विस्तृत जानकारी लेकर संस्थान द्वारा सामाजिक हित में देहदान/ अंगदान, स्वस्थ्य एवं आनंदित जीवन शैली के लिए प्रेरित किये जाने तथा पर्यावरण संरक्षण के हेतु किये जा रहे कार्य की प्रशंसा की। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष पुरूषोत्तम लाल साहू, उपाध्यक्ष बिरधीचंद करियारे, कोषाध्यक्ष अतिश कुमार सिदार, सहसचिव प्रदीप सराफ, सदस्य चन्द्रकांत देवांगन एवं डाॅ. खुशबू साहू सहित 20 रक्तदाताओं द्वारा रक्तदान किया गया।

इस शिविर में डाॅ. अनिल कुमार जगत सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला चिकित्सालय जांजगीर, डाॅ. राजेश वस्त्रकार हड्डी रोग विशेषज्ञ, डाॅ. ब्रजमोहन लाल जागृति शिशुरोग विशेषज्ञ, डाॅ. संगम लाल पी.जी.एम.ओ. (पैथोलाॅजी), डाॅ. ममता जगत एम.बी.बी.एस., डाॅ. अजम्बर सिंह एम.बी.बी.एस., खण्ड चिकित्सा अधिकारी बम्हनीडीह एवं आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के डाॅ. मनीष खरे विशेषज्ञ चिकित्सक (एम.डी.), डाॅ. मनीष कुमार साहू बी.ए.एम.एस., डाॅ. खुशबू साहू बी.ए.एम.एस., डाॅ. किरण सारखेल, बी.ए.एम.एस., डाॅ. चित्रलेखा साहू बी.ए.एम.एस., द्वारा विभिन्न रोगों से पीड़ित 100 से अधिक मरीजों का पैथोलाॅजी जांच, उपचार एवं चिकित्सा परामर्श के साथ निःशुल्क दवाईयों का वितरण किया गया।

इस कार्यक्रम के सफल संचालन में स्वास्थ्य विभाग की ओर से श्री टी. एल. साहू एम.एल.टी., श्री सुनील खूंटे एम.एल.टी., श्री साहेब लाल दिवाकर एम.एल.टी., श्री पवन साहू एम.एल.टी., श्री गितेश चंद्रा एम.एल.टी., श्री रामकुमार कंवर एम.एल.टी., श्री पी. एस. खूंटे एम.एल.टी., श्री अमित कुमार राठौर आर.एच.ओ. श्री राजीव कुमार यादव आर.एच.ओ. श्री नंदकिशोर पाण्डेय सहा. ग्रेड-03 एवं श्री लम्बोदर प्रसाद बरेठ कम्प्यूटर आपरेटर का सहयोग प्राप्त हुआ।

सद्गति सेवा संस्थान के उपाध्यक्ष भोला दास भारद्वाज, सह सचिव भरत लाल देवांगन, मोहन लाल साहू, सेवक दास साहू अपने ईष्ट-मित्रों सहित उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान दिया। संस्था के अध्यक्ष द्वारा संस्था परिवार की ओर से सम्मानीय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी महोदया, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक महोदय, समस्त चिकित्सकगण, स्वास्थ्य विभाग के समस्त कर्मचारीगण एवं उपस्थित आम नागरिकगणों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close