Global36garh news : नशा मुक्ति अभियान को लेकर 02 हजार किलो मीटर से अधिक सफर तय कर ब्रजराज पहुॅचे मुंगेली कलेक्टर राहुल देव ने ब्रजराज रजक की कार्य की सराहना।

 

अतुल श्रीवास्त/मुंगेली 26 दिसम्बर 2022। नशा मुक्ति अभियान को लेकर बिलासपुर निवासी एक युवक ब्रजराज रजक ने छत्तीसगढ़ के सभी जिले में सायकिल से भ्रमण कर नशामुक्ति जीवन जीने के संदेश दे रहे है। इस दौरान दो माह में 02 हजार किलो मीटर से अधिक सफर तय कर जिला मुंगेली पहुॅचे। इस अवसर पर कलेक्टर परिसर पहुॅचकर कलेक्टर राहुल देव से सौजन्य मुलाकात की। कलेक्टर देव ने ब्रजराज रजक की कार्य की सराहना करते हुए बधाई व शुभकामनाएं दी।

ब्रजराज रजक समाज सेवक के साथ-साथ यूट्यूबर भी है। जिसके माध्यम से लोगों को जागरूक करते रहते है। उन्होने कहा कि समाज में बढ़ती नशाखोरी को देखते हुए स्वयं से यह अभियान लगभग 03 सालों से चला रहा है जिसके अंतर्गत गांव, स्कूल, काॅलेज सहित अनेक जगह जाकर युवाओं को जागरूक करता है। नशा मुक्ति संदेश को लेकर पूरे छत्तीसगढ़ में साईकल यात्रा करते हुए लगभग 63 दिन हो रहा है। यात्रा की शुरूआत बिलासपुर होते हुए सरगुजा, रायपुर, बस्तर एवं दुर्ग संभाग होते हुए मुंगेली जिला पहुॅचा। ब्रजराज रजक ने यात्रा के दौरान कई परेशानियों का सामना भी किया। उन्होने कहा कि यात्रा में भूखा प्यासा जंगलों में रुका, दूर्घटना भी हुआ लेकिन यात्रा नहीं रुका। उन्होने बताया कि आज हमारे समाज में ऐसे कई घटना देखने को मिलते हैं जो चिंतनीय और गंभीरता का विषय बनी हुई है। ब्रजराज ने बताया कि पूरे परिवार को छोड़कर बिना किसी स्वार्थ के यात्रा कर रहे है। बृजराज रजक ने बताया कि सीजी टूरिस्ट गाईड के नाम से यूट्यूब चेनल है जिसमें डेढ़ लाख से अधिक सदस्य भी जुड़े हुए है। जिसमें विशेष रूप से दुर्गेश कुमार साकत, माइकल जैक्सन फूलचंद, और पत्थर जैसे बन रही 09 वर्ष की बच्ची राजेश्वरी को यू ट्यूब के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में विशेष भूमिका रहा। वही यूट्यूब की मिलने वाली राशि से ही कई गरीब बच्चों की ईलाज के लिए मदद भी किया है और कोरोनाकाल में ढाई सौ परिवार को राशन वितरण एवं रायपुर तक हॉस्पिटल सेवा किया है। उन्होने कहा कि किसी भी प्रकार का ईनाम सम्मान की अपेक्षा नही रखता है। इस दौरान मुंगेलिहा यूट्यूबर कोमल देवांगन भी मौजूद थे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close