ब्रेकिंग न्यूज़:रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन एवं छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक ऑफिसर ऑर्गेनाइजेशंस के संयुक्त तत्वाधान में युवा सम्मेलन

दिनांक 10 दिसंबर 2022 को शहीद स्मारक ऑडिटोरियम रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन एवं छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक ऑफिसर ऑर्गेनाइजेशंस के संयुक्त तत्वाधान में Youth Summit 2022 का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री अर्जुन पुरस्कार प्राप्त सबा अंजुम करीम एडिशनल एसपी दुर्ग NFRRBO के राष्ट्रीय अध्यक्ष सगुन शुक्ला NFRRBE के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशांत चौधरी छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के सहा महाप्रबंधक जी.एन. मूर्ति रायपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक अमरजीत सिंह खनूजा, दुर्ग के क्षेत्रीय प्रबंधक पीयूष शुक्ला एवं मुख्य प्रबंधक चित्रलेखा साहू के द्वारा दीप प्रज्वलन करते हुए दादा दिलीप मुखर्जी एवं अमर शहीद वीर नारायण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कार्यक्रम शुरुआत की।

सबा अंजुम करीम द्वारा युवाओं को संबोधित करते हुए कहा देश की प्रगति, विकास तथा उसका उज्ज्वल भविष्य केवल तभी संभव है जब हमारे देश की युवा विचारधाराओं में मेहनती और प्रगतिशील युवा शामिल होंगे सगुन शुक्ला द्वारा युवाओं को संबोधित करते हुए कहा की उत्साह, ऊर्जा और गतिशीलता का झरना है। यह हमारे देश के युवा हैं जो हमारे देश की विरासत को आगे बढ़ाने वाले हैं और विकास और उपलब्धियों की नई ऊंचाइयों को हासिल करने में मदद करेंगे प्रशांत चौधरी द्वारा युवाओं को संबोधन देते हुए कहाआज का युवा बल, आशा और कल का नेता है” क्योंकि वे बड़े पैमाने पर हमारे समुदाय, समाज और देश का चेहरा हैं। जी. एन मूर्ति द्वारा कहा गया संस्था और संघ दोनों दोनो एक साथ मिलजुलकर कार्य करें। अमरजीत सिंह खनूजा द्वारा भी युवाओं को एक जोश से भर दिया और कहा संस्था और संगठन के विकास के लिए अविरत रूप से काम करना चाहिए। युवाओं को अपने समाज में एक सार्थक परिवर्तन लाने के लिए अपने मस्तिष्क, रचनात्मकता, ताकत और कौशल को लागू करना चाहिए और कहां आज के युवा कल के अच्छे नेता बन सकते हैं इसी कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन के महासचिव का भी चुनाव किया गया एव कर्तव्य सक्सेना को कर्मचारी संघ का महासचिव, कार्यकारी महासचिव सागर परीदा, कार्यकारी अध्यक्ष रमेश सिंह, उपाध्यक्ष सुधीर शर्मा सहायक महासचिव विनय शर्मा ,अमरेंद्र सिंह एवं कार्यकारणी सदस्य रवि कुमार जैन को नियुक्त किया गया एवं कर्मचारी संघ के पूर्व महासचिव युवा नेता रौनक त्रिपाठी को विदाई दी गयी। रवि जैन द्वारा अंत मे सभा मे सम्मिलित देश के कोने कोने से आये समस्त अथितियों का आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया गया इस कार्यक्रम में युवाओं की मौजूदगी रही रायपुर से ललित सामंत राय, अरुण मिश्रा, मयंक वैद्य, अंकित राजपूत, कुसुम धाकड़ सुनीता सुदर्शन, अपर्णा तिवारी एवम भारी संख्या में युवा साथी मौजूद थे

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close