
Global36garh news : दबंगों द्वारा दान जमीन को कर रहे हैं कब्जा, पीड़ित न्याय के लिए भटक रहा।
भटगांव 20 नवंबर 2022 । विगत दिनांक 30-10-2022 भटगांव निवासी लक्ष्मीनारायण दुबे कॉलेज रोड स्थित अपनी दान जमीन पर लगी फसल की धान कटाई करने गया तो इनके विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दिया गया।पीड़ित के अनुसार पुरिराम साहू के इशारे से जबरन कब्जा करने की नियत से जबरन जमीन को आलोक सोनी ने 6 माह पहले खरीद ली है कह रहे हैं। थाना में पदस्थ ASI जांगड़े द्वारा पीड़ित दुबे क़ो गवाहों के समक्ष बुलाया गया दोनों पक्षो से विवेचना में बयान लिया गया खुद आसपास के लोगो से बयान लेकर दोनों पक्षो क़ो धान नहीं काटने की हिदायत दी गई। दुबे1नवम्बर 2022 क़ो दो गवाहों के साथ समस्त दस्ता वेज सौप दी गई है। अचानक 11नवम्बर 22 क़ो दूसरे पक्ष द्वारा जबरन फसल काट ली गई। उसकी शिकायत करने पुनः दुबे थाना गये. उनकी एक भी सुनी नहीं गई उल्टा विवेचना अधिकारी द्वारा यह कहा गया की इनका पक्ष मजबूत है प्रस्तुत दस्तावेज नकल करार दिया गया न्यायालय में चुनौती देने की बात हुई। जिससे विवस होकर पीड़ित दुबे द्वारा दिनांक 14 नवम्बर क़ो सुचना के अधिकार के तहत जानकारी लेने आवेदन लगाने थाना गए विवेचना अधिकारी द्वारा पावती नहीं दिया गया बड़े साहब आयेंगे तो मिलेगा कहा।विवस होकर 30 अक्टूबर 22 से 14 नवम्बर 22 तक थाना के चक्कर लगाते हुए 62 वर्ष का वृद्ध ब्यक्ति थक हारकर 15 नवम्बर 22क़ो रजिस्ट्री के माध्यम से सूचना के अधिकारके तहत पोस्ट कर दी गई है।अब यह देखना है की थाना से कब जानकारी मिलती है। अवलोकनीय है 6 माह पूर्व इसकी स्क्रिप्ट लिखी गई दुबे के बिना नॉलेज में दबाव डालकर पुरे प्रकरण क़ो हेरा फेरी करके मामला क़ो अंजाम दिया गया है जो अब सच्चाई सामने आई है। दुबे ने पूर्व में उच्च अधिकारी क़ो आवेदन में अवगत करा चूके हैं लेकिन राजनीतीक दबाव के आगे सभी नत मस्तक है। विवस होकर वे न्यायालय जाने बाध्य हो रहे हैं।


