Global36garh news : छत्तीसगढ़ नियमित सर्व शिक्षक कल्याण संघ ने राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल एवम राज्यमंत्री श्री पुरुषोत्तम कंवर से अपनी स्टाइपेंड हटाने को लेकर किये मुलाकात कर संघ के पदाधिकारियों ने सौंपा ज्ञापन।
कोरबा 25 अक्टूबर 2022। छत्तीसगढ़ में अब स्टाइपेंड नियम को हटाने की मांग जोर पकड़ने लगी है आज छत्तीसगढ़ नियमित सर्व शिक्षक कल्याण संघ के पदाधिकारियों ने कोरबा जिले के जिलाध्यक्ष श्री मोहन लाल जी के नेतृत्व में राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल एवम राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त माननीय श्री पुरुषोत्तम कंवर जी से मिलकर 14580 नवनियुक्त शिक्षकों के लिये स्टाइपेंड शिथिल करने की अपनी प्रमुख मांग को उनके समक्ष रखा, जिसमें यह बात स्पष्ट की गयी कि शिक्षक भर्ती 2019 का विज्ञापन स्टाइपेंड के नियम के पहले ही जारी हो चुका था अतः उक्त भर्ती में नवनियुक्त शिक्षकों को स्टाइपेंड से मुक्त रखा जाना चाहिए। साथ ही जिस प्रकार चिकित्सा विभाग में शुद्धिपत्र जारी कर पूर्ण वेतन देने के आदेश दिये गए उसी प्रकार 2019 शिक्षक भर्ती के नवनियुक्त शिक्षकों के लिए भी एक शुद्धिपत्र जारी कर स्टाइपेंड से मुक्त किया जाना चाहिए।

इस माँग को अपना समर्थन देते हुए श्री कंवर ने अपना अनुशंसा पत्र मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को प्रेषित किया। साथ ही राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल ने भी इस मांग का समर्थन करते हुए इसे सीएम तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है।
इस पर संघ के पदाधिकारियों ने राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल एवम राज्यमंत्री श्री कंवर का आभार व्यक्त किये है जिसकी जानकारी संघ के संगठन मंत्री श्री एस. के. केशी ने दिया।




