Global36garh news : दीपावली के अवसर पर लंबित महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत की मांग।
रायपुर 30 सितंबर 2022 । प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ के प्रांताधयक्ष करन सिंह अटेरिया द्वारा प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव को पत्र लिखकर दीपावली के शुभ अवसर पर राज्य के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को केन्द्र के समान 38 प्रतिषत मंहगाई भत्ता एवं महंगाई राहत देय तिथि से दिये जाने की मांग की गई है। श्री अटेरिया द्वारा अवगत कराया गया है कि मंहगाई के दौर में प्रदेश के अधिकारी कर्मचारियों को केन्द्र से 10 प्रतिषत महंगाई भत्ता कम प्राप्त हो रहा है। 13 अगस्त 2022 को प्रदेष अधिकारी कर्मचारी महासंघ के संयोजक अनिल शुक्ला के नेतृत्व में समसत संगठनों के अध्यक्षों तथा पदाधिकारियों के द्वारा प्रदेष के संवेदनषील मुख्यमंत्री जी से हुई सौजन्य भैंट में शेष लंबित महंगाई भत्ते को शीघ्र ही दिये जाने का आश्वासन माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा दिया गया था। केन्द्र द्वारा 04 प्रतिषत महंगाई भत्ता दिये जाने के तुरंत बाद ही राजस्थान में कांग्रेस की गहलोत सरकार द्वारा भी अपने कार्मचारियों को 04 प्रतिषत महंगाई भत्ते की घोषणा कर अपने कर्मचारियों को दीपावली पूर्व तोहफा प्रदान किया गया है। प्रदेष अधिकारी कर्मचारी संघ के प्रांताधयक्ष करन सिंह अटेरिया, उपाध्यक्ष बी.एल. पटेल, के.पी श्रीवास, गजाधर साहू, एच.वी.अंसारी, श्याम लाल साहू, प्रांतीय सचिव श्रीमती मंजू ठाकुर, बस्तर संभाग के संभागीय अध्यक्ष ए.आर.जाटव, कांकेर जिला अध्यक्ष आर.के.सुमन, गरियाबंद जिला अध्यक्ष महेश कुमार पांडौरिया, रायपुर जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, दुर्ग जिला अध्यक्ष रोहित सिंह भदौरिया, राजनांदगाँव जिला अध्यक्ष हरी सिंह राजोरिया, दिनेश कुमार शर्मा, श्रीमती दुलेश्री कुर्रे, आर.के.हिरवानी, एन.एस.डण्डोतिया, सुरेश सिंह जाटव, गोरे लाल रात्रे, रवि अनंत, एस.आर.जाटव, मातादीन सोलंकी आदि सभी पदाधिकारियों द्वारा प्रदेष के माननीय मुख्यमंत्री तथा मुख्य सचिव को पत्र लिख कर प्रदेश के लाखों अधिकारी कर्मचारियों को 10ः लंबित मंहगाई भत्ता तथा पेंषनरांे को महंगाई राहत देय तिथि से दिये जाने की मांग की मांग की गई है।



