Global36garh news : थ्रीडी प्रिंटिंग मशीन से लेकर ड्रोन का निर्माण कर रहे छात्रों का प्रभारी सचिव ने किया प्रोत्साहन।

 

कोण्डागांव 24 सितम्बर 2022 l शनिवार को केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत जिले के प्रभारी केंद्रीय सचिव श्री विकास शील द्वारा दहिकोंगा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बने अटल टिंकरिंग लैब का निरीक्षण किया। जहां पर स्कूली बच्चों ने थ्रीडी प्रिंटिंग के द्वारा गणेश प्रतिमा एवं मशीन के पार्ट्स निर्माण को देखकर छात्रों से इसके संबंध में जानकारी ली। जहां 12वीं कक्षा के छात्र हर्ष ध्रुव द्वारा उन्हें जानकारी देते हुए बताया कि इस लैब में आंखों से ना देख पाने वाले लोगों के लिए अल्ट्रासोनिक तकनीक पर आधारित वाकिंग स्टिक, नाइट डिटेक्टर, ड्रोन, वुड कार्विंग मशीन बनाई गई हैं। इन सभी मशीनों के माध्यम से बच्चे नवीन तकनीकी के संबंध में जान पा रहे हैं। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर द्वारा बताया गया कि अटल टिंकरिंग लैब के बनने से बच्चों में काफी उत्साह देखा गया है जो बच्चे स्कूल आने में कतराते थे वह लैब में काम करने हेतु प्रतिदिन स्कूल आने के लिए उत्साहित रहते हैं। इसके माध्यम से बच्चे नवीन तकनीकी एवं जानकारियों को प्राप्त कर रहे हैं। सचिव ने बच्चों के द्वारा किये जा रहे नवाचारी तकनीकों के प्रयोग को देख कर हर्ष व्यक्त करते हुए बच्चों को ऐसे ही नवाचारी तकनीकों को सिखने हेतु प्रोत्साहित करते हुए ट्रेनरों को भी अच्छे कार्य हेतु प्रोत्साहित किया।

 

इस संबंध में कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने बताया कि जिले में इस प्रकार के 12 अटल टिंकरिंग लैब की स्थापना की गई है जिसमें बच्चों द्वारा मास्टर ट्रेनर की सहायता से नवीन तकनीकों की जानकारी प्राप्त की जा रही है। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ प्रेम प्रकाश शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी अशोक पटेल, जनपद पंचायत सीईओ भूपेंद्र जोशी, डीएमसी महेंद्र पांडे, सीएमएचओ डॉ0 टीआर कुँवर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close