दहेज हत्या का आरोपी चढ़ा थाना बलौदा पुलिस के हत्थे

जांजगीर चांपा 25 जून 2022 l थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम जावलपुर में रहने वाली खुशबू साहू दिनांक 11.04.22 को अपने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी जिस पर थाना बलौदा में मर्ग क्रमांक 22/22 धारा 174 जाफौ कायम कर जांच में लिया गया।

 

मर्ग जांच मे प्रकरण की मृतिका नव विवाहिता होने एवं गवाहों के कथन के आधार पर मृतिका के पति निशांत साहू एवं ससुर जगदीश साहू के द्वारा दहेज की मांग कर शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के कारण दिनांक 11.04.22 को अपने ससुराल ग्राम जावलपुर में फांसी लगाकर आत्महत्या करना पाया गया। जिस पर थाना बलौदा मेंआरोपियों के विरूद्ध थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 248/22 धारा 304 बी 34 भादवि पंजीबद्ध किया गया।

 

प्रकरण का आरोपी जगदीश साहू गिरफ्तारी के डर से फरार था आरोपी के घर आने की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल बलौदा पुलिस टीम द्वारा आरोपी के घर दबिश देकर आरोपी जगदीश साहू को दिनांक 24.06.22 को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया जहॉ से न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया।

 

आरोपी को गिरफ्तार करने एवं विवेचना कार्यवाही में श्री निकोलस खलखो, उप पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय, निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय, सउनि कृष्णपाल सिंह कंवर, प्र.आर अवधेश तिवारी, म.प्र.आर. रामकुमारी मार्को एवं थाना स्टाफ की महत्वूपर्ण भूमिका रही।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close